Bihar

सीट बंटवारे से पहले नीतीश जेडीयू ग्राउंड फोर्स की क्लास लेंगे, 11-12 सितंबर को जिला-प्रखंड अध्यक्ष मीटिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने सीट बंटवारे पर काम आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 सितंबर को को जदयू जिलाध्यक्षों और 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी नेता इसे महत्वपूर्ण बैठक मान रहे हैं।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कहा कि हमारे जितने भी जिलाध्यक्ष हैं और प्रमंडल प्रभारी हैं उनके साथ 11 सितंबर को बैठक होने वाली है। 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी के साथ बैठक होगी। तमाम साथी से नीतीश कुमार मिलेंगे और संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए जो होगा वो करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में यह बैठक होगी। उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के कार्यकर्ताओं से या पार्टी के नेताओं से लगातार मिलते रहे हैं और संवाद स्थापित करते रहे हैं, यह तो रूटीन वर्क है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आम चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। चुनाव का कोई ठीक नहीं है। इसलिए हमें विशेष सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें तेजी से काम करना होगा। हम इसी मकसद को लेकर चल भी रहे हैं। नीतीश कुमार ने दावा करते हुए यहां तक कह दिया था कि केंद्र में अभी जो हैं उनकी हार तय है। उनको जाना है।

इस बीच मंगलवार को भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमने गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर अपना प्रस्ताव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के अन्य घटक दलों से भी इसी माह बात होगी। हालांकि उन्होंने यह बताने से मना किया कि कितनी और कौन सी सीट की मांग की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

12 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

18 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

18 घंटे ago