Samastipur

Artist Point के द्वारा Samastipur Inter-School Art Competition के ग्रेंड फिनाले का हुआ भव्य आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के सारी स्थिति हिमगिरि उत्सव पैलेस परिसर में आर्टिस्ट प्वाइंट 24×7 के द्वारा समस्तीपुर इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन के द्वारा ग्रेंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। डांसिंग, सिंगिंग और पेंटिंग को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समस्तीपुर की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिला। इस दौरान बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर संग्राम सिंह, पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, क्षेत्र के पूर्व उपप्रमुख शिव शंकर महतो समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में रिया वर्मा, रितिका सिन्हा और लक्ष्मण गुप्ता रहे।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में डांसिंग से सागर कुमार, सिंगिंग से संदीप राजवीर, पेंटिंग से मो. सुलेमान ने निभाई। बारिकियों से जज ने एक-एक परफार्मेंस को देखा और विजेता को चुना। डांसिंग में प्रथम स्थान पर संत मैरी स्कूल के आदित्य, द्वितीय स्थान पर मानवी और तृतीय स्थान पर न्यू टेक्नो मिशन स्कूल के जिया कुमार रहे। वहीं सिंगिंग के क्षेत्र में ज्ञानदा नेशनल एकेडमी के आयुष्मान, द्वितीय स्थान पर न्यू टेक्नो मिशन स्कूल की आर्य ठाकुर व तृतीय स्थान पर ज्ञानदा नेशनल एकेडमी की सलोनी रही। वहीं पेंटिंग के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर ज्ञानदा नेशनल एकेडमी की परिनिधि, द्वितीय स्थान पर संत मैरी स्कूल की श्वेता व तृतीय स्थान पर होली मिशन हाई स्कूल की सफीना और ज्ञानदा नेशनल एकेडमी की श्रेया सोनल रही।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक बादल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में इस प्रकार की प्रतियोगिता से कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में मेधावियों की पहचान होगी, उनका हौसला अफजाई होगा तथा लोगों का गायन, नृत्य व पेटिंग के प्रति झुकाव भी बढ़ेगा। उनके संस्था के द्वारा इस क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार कार्य भी किया जा रहा है। मौके पर टीम के सदस्य सागर कुमार, रवि गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, शालिनी कुमारी, खुशी कुमारी, ऋषभ कुमार, प्रिंस कुमार, निखिल गुप्ता, दीपक कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Reels Video :

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

7 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

7 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

7 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

7 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

8 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

8 घंटे ago