Bihar

बिहार: सड़क पर स्कूल वैन रुकवाया फिर पिस्तौल लहराकर मोरा रंगबाज बलमुआ गाने पर बनाया रील वायरल, अब पुलिस उतारेगी बुखार

हथियारों का प्रदर्शन कानूनन एक अपराध है जिसके लिए आर्म्स एक्ट के तहत सजा का प्रावधान है। बिहार में हर्ष फायरिंग में कई लोगों की मौत के बाद इस पर भी रोक लगा दी गयी है। लेकिन बदमाश मानने को तैयार नहीं हैं। मुजफ्फरपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बच्चों के सामने पिस्तौल लहराकर वीडियो बनाया गया। इतना हीं बदमाशों ने एक सुनसान स्थान पर पार्टी की और वहां भी रंगबाज बलमुआ… भोजपुरी गीत की धुन पर पिस्तौल के साथ वीडियो बनाया। पुलिस मामले को लेकर सख्त है। वीडियो पर छानबीन शुरू कर दी गई है और कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर दबंगई के लिए हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस बार स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के सामने हथियार लहराया गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने न सिर्फ बच्चों के सामने दहशत फैलाने वाला वीडियो बनाया बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला दिया।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक निजी विद्यालय के स्कूल वैन को रोका गया है जिसमें बच्चे बैठे है। उसी समय एक बाइक सवार एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल है जिसे बेखौफ लहराते हुए रील बनाया जा रहा है। स्कूल वैन का चालक माहौल को ठीक रखने के लिए कूल दिखता है। लेकिन वह बदमाशों को रोक नहीं पा रहा है। बदमाश वीडियो में अपना चेहरा दिखाने से भी नहीं डरते।

बदमाशों का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कई लड़के पार्टी कर रहे हैं। इसमें भी भोजपुरी गाने पर रील बनाया गया है। हालाकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पुलिस परेशानी में है कि आखिर इस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करने की हिमाकत कोई कैसे कर सकता है।

डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद वीडियो सामने आने के बाद सक्रिय हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने मनियारी थानाध्यक्ष को जांच वीडियो की जांच कर कठोर कार्यवाही का आदेश दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगई दिखाने और डराने की नीयत से इसे बनाकर वायरल किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

4 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

14 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago