समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- प्रशिक्षु शिक्षकों का एफएलएन 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (पीटीईसी) रामपुर जलालपुर में सोमवार से ही संचालित है। जिसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को खाना एनजीओ द्वारा दिया जा रहा है, जिसमें लगातार घटिया खाना परोसा जा रहा है। इसी आलोक में प्रशिक्षु शिक्षक कल से ही आंदोलन पर थे, कल दिन और रात का खाना भी नहीं खाया। इसको लेकर प्रशिक्षुओं ने एससीईआरटी के निदेशक व जिला शिक्षा पदााधिकारी को लिखित रूप से शिकायत की थी।
इसके बाद शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र राय प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर तत्काल प्राचार्य के द्वारा दही-चुरा खिलवा प्रशिक्षुओं के आंदोलन को समाप्त कराया एवं आगे से अच्छा भोजन करवाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के भी बातें कही। आंदोलन का नेतृत्व संजीव कुमार महतो, मो. अजमल, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, मो. शरीफ, सुमन सौरभ, हीरा प्रसाद सिंह, सौरभ सुमन, अमर भूषण, प्रीति कुमारी, दशरथ पासवान, जुलेखा खातून, नशीन परवीन समेत अन्य कर रहे थे।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…