Bihar

नीतीश के करीबी रणवीर नंदन ने जेडीयू छोड़ी, ललन सिंह को इस्तीफा भेजा, बीजेपी में जाने की अटकल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता रहे पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने जेडीयू छोड़ दी है। रणवीर ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि जेडीयू में कोई बड़ा पद नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ समय से वे पार्टी गतिविधियों से भी दूर थे। उनके बीजेपी में जाने की अटकल है।

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य रणवीर नंदन ने बुधवार को जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक लाइन का इस्तीफा पत्र लिखकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भेजा है। इस्तीफे पत्र में रणवीर ने कारण पार्टी छोड़ने के कारण का उल्लेख नहीं किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर नंदन खुद को जेडीयू में साइडलाइन किए जाने की वजह से नाराज चल रहे थे। उन्हें पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जब प्रवक्ताओं की बैठक हुई, उसमें भी रणवीर नंदन नहीं दिखे। यह भी कहा जा रहा है कि इस बैठक में उन्हें बुलाया ही नहीं गया था।

रणवीर नंदन ने अपने भविष्य के कदम के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। मगर उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। रणवीर उन नेताओं में हैं जो जेडीयू के बीजेपी के साथ रहने की वकालत करते हैं। वे जेडीयू में प्रभावशाली नेता रह चुके हैं। नीतीश कुमार के करीबी भी थे। लोकसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे जल्द ही वे बीजेपी में ज्वाइन करने की घोषणा कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago