Bihar

बिहार के राज्यपाल के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला पुलिसकर्मी घायल, मचा हड़कंप

बिहार के राज्यपाल वैशाली भ्रमण कर वैशाली से पटना लौटने के दौरान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास उनके कारकेड में चल रही पुलिस की एक गाड़ी को काफिले में चल रहे एंबुलेंस ने पीछे से धक्का मार दिया।

जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई है। घायल महिला पुलिसकर्मी कंचन कुमारी बताई गई है जो की हाजीपुर नगर थाने में पदस्थापित है और वे राज्य पाल के कार्केट में शामिल थी। हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया है।

वैशाली दौरे पर आए थे राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर आज वैशाली के भर्मन पर पहुंचे जहां पर वैशाली के विभिन्न स्थानों का बिहार का राज्यपाल ने भ्रमण किया है तो वहीं वैशाली के चमुखी महादेव मंदिर का भी दर्शन भी किए हैं।

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर वैशाली भ्रमण के बाद पटना लौट गए। इस मौके वैशाली जिला अधिकारी यशपाल मीणा और वैशाली एसपी रवि रंजन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

भाड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया था। वैशाली और मुजफ्फरपुर के सिमा स्थित अशोक स्तंभ का भी बिहार के राज्यपाल ने अवलोकन किया है। सभी जगह का बाड़िकी देखा और चमुखी महादेव के मंदिर में बारे में भी जानकारी प्राप्त की है। राजपाल को पंचमुखी महादेव के मंदिर के कमेटी के लोगों ने अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया है।

एंबुलेंस ने मारी थी टक्कर

पुलिस केंद्र डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वहां में एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

8 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago