Bihar

बिहार: लड़की को मिली प्यार करने की दर्दनाक सजा, माता-पिता और अन्य परिजनों ने हाथ-पैर बांधकर उफनती नदी में फेंका, लेकिन…

बिहार के मोतिहारी में 16 साल की विवाहिता को उसके माता-पिता और मौसेरे भाई ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। नाबालिग की गलती बस इतनी सी थी कि वह एक युवक से प्यार करती थी। लड़की नेपाल की रहने वाली है।

नाबालिग की शादी 4 महीने पहले नेपाल के ही एक लड़के के साथ हुई थी। लेकिन उसका 2 साल से किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह 2 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी है। बार-बार प्रेमी संग भागने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को हाथ-पैर बांधकर उसे सिकरहना नदी में ललबेगिया पुल के पास फेंक दिया था।

गनीमत ये रही कि नदी में छटपटा रही विवाहिता पर मछुआरों की नजर पड़ी। इसके बाद मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई।

क्या है पीड़िता की कहानी

पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका घर नेपाल के रौतहट जिला के पथरा गांव में है। उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद वह अपने प्रेमी विवेक के साथ नेपाल के कोपवा गांव से भाग गई। 15 दिन बाद उसे पकड़कर फिर से ससुराल भेज दिया गया।

यहां से फिर 10 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 4 दिन पहले घरवालों ने उसे पकड़ा और चिरैया थाना के आमगाछी में मौसी के घर भेज दिया।

अब गुरुवार की रात विवाहिता की मां, पिता और मौसेरे भाई ने उसके हाथ-पैर बांधे। फिर नदी में फेंक दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय, आमगाछी गांव निवासी पप्पू राय और भुवन राय पर चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है। उसके बयान पर केस दर्ज कर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय और मौसेरा भाई पप्पू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं भुवन राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को बालिका गृह भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

5 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

11 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

12 घंटे ago