समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। मामला खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर उत्तरी पंचायत के ब्रह्मस्थान के पास की है।
बताया जा रहा है कि कार सवार चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर मां-बेटे को बंधक बना हथियार के लूट की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित व्यवसायी की पहचान मोहम्मद रईस उर्फ टुनटुन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित का बताना है कि काले रंग के कार सवार बदमाशों में से तीन बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए और हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए।
बाद में घटना की सूचना पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस के वरिय अधिकारी का बताना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…