Bihar

बिहार: प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुद को लगाई आग; पेट्रोल लेकर मिलने पहुंचा; पूछा-शादी करोगी या नहीं, लड़की ने इनकार कर दिया

बिहार के गया में एक युवक ने प्रेमिका के शादी से इंकार करने के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया. युवक ने प्रेमिका से पहले पूछा कि क्या वह उससे शादी करेगी? प्रेमिका ने मना किया तो युवक पास के पेट्रोल पंप पर गया और वहां से पेट्रोल लेकर प्रेमिका के पास वापस आकर फिर उससे सवाल किया कि क्या वह उससे शादी करेगी. इसके बाद प्रेमिका ने फिर युवक से शादी करने से इंकार कर दिया. तब युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. मामला गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के मदराज बिगहा गांव का है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.

आग से युवक बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर तड़पने लगा तब वहां मौजूद लोगों ने उसे मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की पहचान 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है. अमन 60 फीसदी जल चुका है. बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर है. गंभीर स्थिति में भी वह अपनी प्रेमिका का ही नाम ले रहा है. वह एक बार उससे बात कराने की गुहार लगा रहा है. अमन का लड़की से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती

युवक के बारे में अस्पताल के अधीक्षक डॉ एन के पासवान ने बताया कि बर्न केस का मामला है.युवक को स्थनीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर भर्ती कराया है. उसकी स्थिति गभीर है. युवक को हाइली इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है. यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.

पांच साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग

ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा अमन झारखंड के कोडरमा में अपने नाना नानी के यहां रहता है. उसके मां बाप नहीं हैं नाना नानी ने ही उसका लालन पालन किया है.लड़की के दादा गझंडी स्टेशन पर काम करते हैं यहीं अमन के नाना भी काम करते हैं. दोनों की पहचान यहीं हुई थी.

दोनों के बीच 2018 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है. मामले में डेल्हा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर आया था. लड़की से कहासुनी के बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. लड़की जहानाबाद के टेहटा की रहने वाली है और किसी एनजीओ में काम करती है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago