Bihar

मीसा भारती की सीट को लगी बाहुबली रीतलाल यादव की नजर, रामकृपाल के भी छूटेंगे पसीने, जेल से जीता था MLC चुनाव… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में भी जुट गए हैं। हालांकि, अभी तक गठबंधन में यह तय नहीं हुआ है कि कौनसी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी। मगर नेता अपने-अपने स्तर पर दावेदारी जताने में लग गए हैं।

बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक पाटलिपुत्र लोकसभा से आरजेडी के बाहुबली विधायक ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। यहां से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछली दो बार से यहां चुनाव लड़ा था, हालांकि वह हार गई थीं। अब दानापुर से विधायक रीतलाल यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने पर नजर है।

दानापुर से आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि वह पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की मर्जी होगी तो वह किस्मत आजमाएंगे। इस सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव सांसद हैं। वे लगातार दो बार मीसा भारती को हरा चुके हैं। अगर 2024 के चुनाव में रीतलाल यादव को यहां से टिकट मिलता है, तो लोकसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण बदल जाएंगे। ऐसे में रामकृपाल यादव की भी चुनौती बढ़ सकती है।

रीतलाल यादव अभी पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाली दानापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह बाहुबली नेता हैं और अपने क्षेत्र में खासा दबदबा है। कई आपराधिक मामलों में उनका नाम आ चुका है। जेल में रहकर ही वे एमएलसी चुनाव जीते थे। बताया जा रहा है कि रीतलाल अपने स्तर पर पाटलिपुत्र लोकसभा पर माहौल बनाने में जुटे हैं।

भाकपा माले भी कर रहा चुनाव लड़ने की तैयारी

यादव बाहुल्य पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से वामदल भाकपा माले भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, मगर माले ने जिन 6 सीटों पर अपनी तैयारी की है। उनमें पाटलिपुत्र भी एक है। पिछले चुनाव में भाकपा माले ने पाटलिपुत्र से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था, बल्कि आरजेडी की प्रत्याशी मीसा भारती को अपना समर्थन दिया था। इसके बदले में आरजेडी ने आरा सीट पर कैंडिडेट न उतारकर भाकपा माले का समर्थन किया था। हालांकि दोनों सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago