Bihar

बिहार: फिल्मी अंदाज में 10 साल पुराने नौकर ने घर से उड़ाये दस लाख, फोन कर मालिक को बताया- ‘घर में डकैती हो गई’

बिहार के बेगूसराय में व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. चोरी की घटना सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. नौकरों पर एतबार करना छोड़ देंगे. घर के नौकर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. फिर नौकर ने अपने मालिक को फोन कर बताया कि घर में डकैती हो गई है. घटना बेगूसराय के रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के माड़वाड़ी मुहल्ला की है. हालांकि पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बेगूसराय में 10 लाख की चोरी :

नौकर ने चोरी की घटना को बड़े शातिर तरीके से अंजाम दिया. पांच सितम्बर की सुबह रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के मारवाड़ी मुहल्ला के चन्द्र प्रकाश रुंगटा ने रतनपुर सहायक थाना को बताया गया कि उनके घर से करीब दस लाख की जेवरात चोरी की गई है. पुलिस ने तफ्तीश की तो घर का नौकर ही मास्टरमाइंड निकाला. उसने अपने पड़ोस की महिला और एक साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने नौकर प्रवीर साह को हिरासत में लिया.

तीन चोर गिरफ्तार: 

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नौकर प्रवीर साह का एक दोस्त राजू कुमार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. प्रवीर साह ने अपने दोस्त को यह सूचना दी थी कि उसका मालिक दिल्ली गया हुआ है और कल सुबह आने वाला है. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने नौकर प्रवीण साह के बयान पर निरालानगर वार्ड नं 21 के रहने वाले राजो महतो की पत्नी पिंकू देवी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. जहां चोरी की बात स्वीकार की और एक अपराधी का नाम बतायी.

चोरी के जेवरात बरामद: 

एसपी ने बताया कि निशानदेही पर नौकर प्रवीर साह एवं पड़ोस की महिला के घर पर छापेमारी की गई. जहां से पुलिस ने चोरी हुई दो पीस चांदी का कटोरी एवं चोरी के कागजात आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किया गया. वहीं मुख्य अभियुक्त राजू कुमार महतो के घर से चोरी के अन्य सोना एवं चांदी के जेवरात एवं सिक्के के साथ पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक ढाई सौ ग्राम का एक चांदी का बिस्कीट, चार पीस एक सौ ग्राम का चांदी का बिस्कीट, एक पीस पचास ग्राम का और तीस पीस बीस ग्राम का बिस्कीट सहित चांदी का सिक्का सहित सोने के जेवरात को जब्त किया है.

दस वर्षों से नौकर का काम करता था: 

एसपी ने बताया की चोरी की इस घटना को डकैती का रूप देने के लिए प्रवीर साह का हाथ पैर बांध कर रूम मे छोड़ दिया गया. गिरफ्तार नौकर प्रवीर साह पिछले दस वर्षों से व्यापारी के घर नौकर का काम करता था. वह अपने मालिक का इतना विश्वास पात्र था कि मलिक उसके भरोसे घर छोड़कर पति पत्नी काम के सिलसिले में बाहर घूमने-फिरने जाते थे. घटना के दिन भी पति पत्नी नौकर के भरोसे घर छोड़कर दिल्ली गये हुए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

13 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

9 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

16 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago