समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू-राबड़ी आज जाएंगे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की करेंगे पूजा; रात्रि विश्राम में होगी राजनीति… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज रविवार को देवघर जा रहे हैं। उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी साथ जा रही हैं। अखंड बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू यादव और राबड़ी देवी के स्वागत के लिए देवघर में भव्य तैयारी की गई है। दोनों सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगे।

अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच लालू यादव और राबड़ी देवी देवघर पहुंचेंगे। उनके झारखंड दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की है। लालू-राबड़ी देवघर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। लालू यादव के कार्यक्रम को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

इधर रांची से भी बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता और नेता देवघर पहुंच रहे हैं। आई एन डी आई ए गठबंधन बनने के बाद झारखंड के आरजेडी नेताओं से पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से पहली मुलाकात होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लालू प्रसाद यादव राजनीतिक चर्चा करेंगे।। झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा होगी।

IMG 20230728 WA0094 01

झारखंड में महागठबंधन की सरकार है। लालू यादव के देवघर दौरे पर इसका खास असर दिख रहा है। प्रशासन काफी सुस्त दुरुस्त है। पूर्व सीएम के स्वागत और सुरक्षा के लिए बेहतर तैयारी की जा रही है। सर्किट हाउस में दोनों के सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव इन दोनों भक्ति में काफी रुचि लेने लगे हैं। इससे पहले लालू और राबड़ी देवी ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाकर जलाभिषेक किया। उससे पहले गोपालगंज के थावे मंदिर भी दोनों गए थे। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने पैतृक गांव फुलवरिया भी गए थे जहां दोनों ने मंदिरों में पूजा की। राबड़ी देवी के मायके भी गए जहां उनका काफी स्वागत हुआ था। इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक में भाग लेने पहुंचे लालू यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भी भगवान गणपति की पूजा अर्चना की।

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150