Bihar

जमुई स्टेशन पर लालू को देखने के लिए बेकाबू लोग: जनशताब्दी ट्रेन से लौट रहे थे पटना, ट्रेन रुकी तो लोगों ने बाहर से ली सेल्फी; खींची तस्वीरें

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार की रात देवघर से पूजा करके जनशताब्दी से पटना वापस लौटे हैं। इस दौरान आठ बजे के आसपास उनकी ट्रेन दो से तीन मिनट के लिए जमुई स्टेशन पर रुकी थी। गाड़ी के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकते ही लालू को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाहर से ही लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हो गए। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

लालू ने हाथ हिलाकर किया इशारा

ट्रेन के अंदर से लालू प्रसाद यादव बार-बार बाहर लोगों की भीड़ को भी देख रहे थे। ट्रेन में उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और जयप्रकाश यादव भी मौजूद थे। लोग उनको तस्वीरों में कैद करने लगे।

हालांकि इस दौरान जमुई राजद के कोई कार्यकर्ता स्टेशन परिसर पर नजर नहीं आए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बाबाधाम देवघर से पूजा कर जनशताब्दी ट्रेन के एसी कोच से वापस पटना लौट रहे थे। लालू और राबड़ी देवी के जनशताब्दी ट्रेन से लौटने की किसी को कानों कान खबर नहीं थी।

लोगों ने ली सेल्फी और खींची तस्वीरें

प्लेटफार्म पर जब यह पता चला कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी जनशताब्दी ट्रेन से सफर कर रहे हैं। तभी स्टेशन परिसर में बैठे युवाओं की टोली एसी बोगी की ओर दौड़ लगाई और लालू, राबड़ी की एक झलक पाने के लिए जनशताब्दी उनकी कोच आगे जुट गए और तस्वीरें खींचने लगे।

कार्यकर्ताओं को नहीं थी उनके ट्रेन से आने की खबर

जमुई आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहने के कारण कोई भी लालू प्रसाद यादव से मिल नहीं पाया। ट्रेन करीब दो से तीन मिनट तक जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी थी।

सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद की सेहत को देखते हुए उनके ट्रेन से पटना लौटने की जानकारी राजद कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई थी। रात 10 बजे लालू यादव पटना पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago