समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNationalNEWS

G20 शिखर सम्मेलन में दिखी मधुबनी पेंटिंग की झलक, बिहार की शांति देवी ने रंगों से चंद्रयान-3 बनाया

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 का शिखर सम्मेलन हो रहा है। भारत मंडपम के कला प्रदर्शनी केंद्र में देश भर से चुनिंदा कलाकारों को अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मधुबनी पेंटिंग की झलक भी देखने को मिली है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुबनी पेंटर शांति देवी ने भारत मंडपम में इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 पर चित्र बनाया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य विदेशी मेहमानों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

मधुबनी पेंटिंग के लिए लोकप्रिय शांति देवी ने कहा कि उन्हें जी-20 सम्मेलन में आकर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्हें खुशी है। जब उन्हें आमंत्रित किया गया तो उनके मन में चंद्रयान-3 पर पेंटिंग बनाने का ख्याल आया। उन्होंने चंद्रयान-3 के बारे में अखबारों में पढ़ा। पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन में ही उन्होंने इसरो के सफल मिशन पर मधुबनी पेंटिंग तैयार की है।

IMG 20220723 WA0098

शांति देवी का कहना है कि उन्होंने इस पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया है। पहले उन्हें बाजार से दो रुपये का रंग खरीदने के भी पैसे नहीं मिलते थे। ऐसे में वह घर पर ही फूल-पत्तियां, गुलाब, गेंदा, चुकंदर, हल्दी आदि से रंग तैयार करती थीं। अभी भी वह नेचुरल कलर का इस्तेमाल करके आकर्षक मधुबनी पेंटिंग बनाती हैं।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

बता दें कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ। इसमें 20 सदस्य देश, 9 अतिथि देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेने आए हैं। शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी मेहमानों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। सीएम नीतीश इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01