Bihar

‘धर्म पर किसी को बोलने का अधिकार नहीं…’, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तेज प्रताप की नसीहत

बिहार में आरजेडी कोटे से मंत्री और एजूकेशन मिनिस्टर चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर सियासत जारी है। वहीं इस मामले पर आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप ने भी इस मामले पर शिक्षा मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि धर्म पर किसी को बोलने का अधिकार नहीं है। हालांकि उन्होने चंद्रशेखर के बयान को तूल न देने की बात कही।

तेज प्रताप ने कहा कि मैं उनके बयान को महत्व नहीं देना चाहता, किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर क्या बोल रहे हैं और नहीं बोल रहे हैं उनके बयान पर नहीं जाना चाहता हूं, उनके बयान को तूल नहीं देना चाहता हूं। तेज प्रताप ने जोर देते हुए कहा कि धर्म के मामले में किसी को बोलने का अधिकार नहीं है। इंसानियत के धर्म की जो बात करेगा हम उसके साथ हैं। किसी को भी इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। आपको बता दें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताया था।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेज प्रताप ने कहा कि अमित शाह बिहार में माहौल को बिगाड़ने और दंगा-फसाद कराने आते हैं। जैसे बिल्ली रास्ता काट जाती है। वैसे ही महागठबंधन के काम में बाधा पहुंचाने आए हैं। उनके आने से बिहार में इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

आपको बता दें शनिवार को मधुबनी के झंझारपुर में चुनावी रैली के दौरान लालू-नीतीश पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि जैसे तेल-पानी एक नहीं हो सकते, वैसे ही जदयू और आरजेडी कभी एक नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार लालू के साथ गए लेकिन वो भूल गए कि वो उन्हें ही डूबो देंगे। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश का स्वार्थ का गठबंधन है, लालू-नीतीश की सरकार में बिहार में हर दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लालू एक्टिव हो गए हैं, और नीतीश कुमार इनएक्टिव ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार एक बार फिर जंगलराज की ओर बढ़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

5 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

11 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

11 घंटे ago