Bihar

बिहार पुलिस खुद ही लाचार; चार दिन से गायब कांस्टेबल को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस, घर वाले भटक रहे

मुंगेर में बिहार पुलिस का एक जवान 4 दिनों से लापता है। जवान का सरकारी हथियार बेटवन बाजार टीओपी में मिला है, जबकि बाइक लालदरवाजा टीओपी के पास मिली। जवान पूर्णिया निवासी राहुल कुमार (25) है। वह 4 सितंबर की शाम से ही लापता है।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन पूर्णिया से मुंगेर पहुंच गए। वहीं, अधिकारियों को बिना जानकारी दिए ही बैरक से गायब रहने पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ 6 सितंबर को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। इधर, परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए डीआईजी और एसपी से मामले की छानबीन की मांग की है।

राहुल पूर्णिया जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग पीक सिटी निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र हैं। वे सिपाही बैच संख्या 883 के हैं। राहुल का अंतिम लोकेशन कासिम बाजार थाना क्षेत्र का हेरु दियारा के पास मिला है।

2 साल पहले हुई थी ज्वाइनिंग, क्यूआरटी में था पदस्थापित

राहुल कोतवाली थाना में क्यूआरटी (दंगा नियंत्रण पुलिस) में सिपाही पद पर पदस्थापित हैं। बेटवन बाजार स्थित टीओपी के बैरक में सिपाहियों के साथ रहते हैं। वर्ष 2021 में उनकी पहली पोस्टिंग मुंगेर जिला में हुई थी। तब से अब तक मुंगेर में ही है। परिजनों ने बताया कि राहुल चार भाई में सबसे छोटा है।

5 दिन पहले राहुल लालदरवाजा टीओपी के पास बाइक लगाकर अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि मेरी बाइक लेकर चले जाओ। एक दिन बाद उसका दोस्त बाइक लेकर वापस बैरक आ गया। जब दो दिन बीत गए तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

4 सितंबर से जवान का मोबाइल भी स्विच ऑफ

4 सितंबर से मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। जवान के परिजन मुंगेर पहुंचे तो सबसे पहले बैरक गए। जहां उसके साथियों से पूछताछ पर पता चला कि वो दो दिन से बैरक नहीं आया है। पता चला कि उसका पर्स और उसका हथियार भी बैरक में ही रखा हुआ है। इस बात की लिखित सूचना परिजनों ने 7 सितंबर को कोतवाली पुलिस को दी। जबकि पुलिस ने 6 सितंबर को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

कहीं से कोई सुराग नहीं मिल रहा

राहुल के बड़े भाई विशाल ने कहा – 4 सितंबर से राहुल मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा हैं। कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार और एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मुलाकात कर बरामदगी की गुहार लगाई है।

एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने बैरक के अन्य सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया। एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा पुलिस जांच कर रही है कि उसके गायब होने के पीछे क्या कारण है?

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

53 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

2 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago