समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायालय परिसर में बीते 26 अगस्त को हुए गोली कांड का मुख्य शूटर शशि रंजन उर्फ गोलू कुमार ने पुलिस का चकमा देकर वैनी ओपी के एक अन्य मामले में न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं नगर थाना पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। इस संबंध में SP विनय तिवारी का बताना है कि शशि रंजन उर्फ गोलू वैनी ओपी के मामले में भी वांछित था। इसी मामले में उसने न्यायालय में समर्पण किया है। हालांकि पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
बताते चले कि 26 अगस्त को हथियारबंद अपराधियों ने सरेआम कोर्ट परिसर में घुसकर पेशी के बाद हाजत की तरफ जा रहे शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और एक अन्य बंदी प्रभात तिवारी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया था। इस मामले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष रामबाबू राय सहित तीन अन्य अपराधियों की पुलिस ने घटना के 6 बाद ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…