गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक कुसुम देवी के देवर समेत दो लोगों उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के समीप से शराब लदी एक क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा विधायक के देवर के साथ उसके चालक की गिरफ्तारी हुई है। कार से 36 लीटर शराब बरामद हुई है, जबकि कार को भी जब्त कर लिया गया है। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने दी।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शनिवार रात उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार में शराब लेकर कुछ लोग जादोपुर की तरफ से आ रहे हैं।
तलाशी के दौरान बरामद हुई शराब
इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के समीप पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। वाहन जांच के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
कार के अंदर सवार सदर विधायक कुसुम देवी के देवर अशोक सिंह व कार चालक हरिकेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अशोक सिंह बिहार के पूर्व मंत्री और सदर विधायक रहे सुभाष सिंह के छोटे भाई हैं।
अशोक सिंह पूर्व में खवाजेपुर पंचायत से मुखिया रह चुके हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपित जादोपुर थाना क्षेत्र के खजेपुर गांव निवासी बताए जा रहे हैं। उत्पाद विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी से गुरुवार को…
बिहार सरकार ने चीनी की कालाबाजारी को रोकने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार…
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने कम फॉलोअर और सब्सक्राइबर वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और…
समस्तीपुर : शहर के गणेश चौक पर गुरुवार को बाइक सवार दो शातिर उच्चकों ने…