Bihar

बिहार: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई महिला, लोगों ने खूंटे से बांधकर किया मुंडन, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

बिहार के अररिया में महिला का सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र का है. जहां महिला का गांव के लोगों ने सर मुंड दिया. दरअसल, महिला को किसी गैर मर्द के साथ गांव के लोगों ने पकड़ लिया था. वायरल वीडियो में महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में बदचलन का आरोप लगाकर उसका सर मुंड कर अमानवीय व्यवहार किया है.

महिला का था अवैध संबंध:

घटना शुक्रवार के देर रात की बताई जा रही है. अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली महिला के सिर मुंडने का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जहां महिला के सिर मुंडने के साथ एक पुरूष को भी लोगों ने बांधकर रखा है. स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि गांव के ही एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ उस महिला का अवैध संबंध था.

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर सुनाई सजा:

लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. जिसके बाद लोगों ने मिलकर रात में ही महिला के सिर के बाल को मुंड दिया. इतना ही नहीं महिला के सिर मुंडने का वीडियो भी एक स्थानीय युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में लोग संथाली भाषा में सिर मुंडने के दौरान महिला को कई अपशब्द भी कहते दिख रहे हैं.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस:

वहीं, इस घटना की सूचना किसी ने फोन कर रानीगंज थाना को दे दी. सूचना मिलने पर शुक्रवार की देर रात को ही मौके पर रानीगंज थाना के एएसआई जयराम चौधरी दलबल के साथ गए और दोनों को आदिवासी टोला से मुक्त कराकर रानीगंज थाना लाया.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago