Bihar

बिहार के पर्यटन स्थलों की रील बनाइए, एक लाख रुपये तक का इनाम पाइए

यदि आप बिहार के पर्यटन स्थलों, विरासत स्थलों, खान-पान, संस्कृति आदि से जुड़ी अच्छी रील बनाते हैं, तो आप एक लाख रुपये तक का इनाम प्राप्त कर सकते हैं. पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता 2023 की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय है. इस दौरान आप बिहार के पर्यटकीय स्थलों खान-पान एवं संस्कृति से संबंधित रील बनाकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं.

1 लाख तक मिलेगा पुरस्कार :

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹100000 की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. द्वितीय पुरस्कार ₹50000 की राशि और प्रशस्ति पत्र और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दी जाएगी. वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 प्रतिभागियों को ₹10000 प्रति प्रतिभागी दिए जाएंगे.

रील बनाओ इनाम पाओ : 

कोई भी भारतीय नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. इसमें भागीदारी शुल्क निःशुल्क है. प्रतियोगिता 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक चलेगी. इसी बीच की रील ही वैध मानी जाएंगी. अपना रील बनाकर आप पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in/en/events/bihar-tourism-reel-making-contest पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

आपको क्या करना होगा? :

जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं उन्हें अपना नाम, जन्म तिथि, पत्राचार का पता, ई-मेल पता और मोबाइल नंबर देना होगा. प्रविष्टियों के साथ एक वैध आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि) जमा करना अनिवार्य है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने की न्यूनतम आयु 12 वर्ष है. प्रतिभागी एक से अधिक रील जमा कर सकते हैं. विभाग एकाधिक प्रविष्टियों के साथ सर्वश्रेष्ठ रील का चयन करेगा.

प्रतियोगिता के नियम :

पर्यटन विभाग के जन संपर्क पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रील न्यूनतम 10 एमबी और अधिकतम 100 एमबी की सीमा के भीतर हो. वीडियो को एचडी स्टैंडर्ड में शूट किया जाना चाहिए. रील/वीडियो 10 सेकेंड से कम और 60 सेकेंड से ज्यादा का नहीं होना चाहिए. प्रविष्टि सबमिट करते समय प्रतिभागियों को अधिकतम 50 शब्दों में अंग्रेजी या हिंदी में रील के बारे में विस्तृत विवरण के साथ एक शीर्षक भी देना होगा.

कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ तो होंगे अयोग्य घोषित :

इसके साथ ही सामग्री मूल होनी चाहिए और उसे भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. जो कोई भी दूसरों के कॉपीराइट का उल्लंघन करेंगे, वे प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जाएंगे.

प्रतिभागियों को यह ध्यान रखना होगा कि वे वीडियो में राष्ट्र विरोधी, जाति, धर्म, पंथ या लिंग के संबंध में कोई अश्लील, अपमानजनक, आपत्तिजनक, असामाजिक, भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं होनी चाहिए या किसी कानून का उल्लंघन नहीं करें. साथ ही वीडियो में किसी भी प्रकार का लोगो/वाटरमार्क या व्यक्तिगत उपस्थिति नहीं रखें.

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

19 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

19 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

20 घंटे ago