निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) और निजी बीएड कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। फिलहाल 44 निजी आइटीआइ के विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत शिक्षा ऋण देने का आदेश दिया गया है। अन्य निजी आइटीआइ के आवेदनों पर भी जल्द सहमति दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आइटीआइ संबंधी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाले निजी संस्थानों के छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ देने हेतु उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्ताव पर सहमति दी गई है।
ऐसे निजी आइटीआइ के विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा, जिन्हें नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से मान्यता हासिल है और उनकी फाइनल ग्रेडिंग पांच अथवा उससे अधिक है।
सरकारी आइटीआइ के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। दो वर्षीय आइटीआइ पाठ्यक्रम के शुल्क के तौर पर 52 हजार रुपये का शिक्षा ऋण दिया जाएगा। सालाना 26 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें लैपटाप और रहने का खर्च जोड़कर अधिकतम दो लाख का ऋण मिलेगा। वहीं, निजी बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…