Bihar

बिहार में एक लाख पदों पर बीपीएससी शिक्षक बहाली अगले महीने से, नई टीचर भर्ती के बारे में जानें सबकुछ

बिहार के बेरोजगारों के लिए बीपीएससी शिक्षक बनने का एक और मौका लेकर आया है। छठी से 12वीं तक की कक्षा के शिक्षकों के करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति के लिए अक्टूबर में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विज्ञापन निकालेगा। इस बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी। मंगलवार को आयोग और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की हुई बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति और वर्तमान में चल रही बहाली प्रक्रिया को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ के शिक्षकों के 52 हजार पदों पर बहाली का विज्ञापन निकलेगा। वहीं, 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के शिक्षकों के पदों का आकलन वर्तमान नियुक्ति पूरी होने के बाद किया जाएगा। विभाग के पदाधिकारी अनुमान लगाते हैं कि कक्षा 9 से 12 तक में 50 हजार पद हो सकते हैं। इस तरह करीब एक लाख नए पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकलेगा।

बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से कहा है कि कक्षा 6 से आठ तक का सिलेबस उपलब्ध करा दें, ताकि उसके अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की दिशा में काम किया जा सके। मालूम हो कि वर्तमान में 1.70 लाख पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के पदों को शामिल नहीं किया गया है। बैठक में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार, आयोग के सचिव रविभूषण मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…

5 घंटे ago

छात्र-युवा आंदोलन की जीत पर आइसा का संकल्प मार्च, शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार…

6 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर तीन लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

शहर के धरमपुर में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी, सामान समेत एक धराया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में ट्रैक्टर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मिडवाइफरी लीड केयर यूनिट का डीएम ने किया उद्घाटन, मातृ-नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने…

7 घंटे ago

बांकीपुर के 3 सर्वे में प्रशांत किशोर की जीत! क्या ढह जायेगा भाजपा और नितिन नवीन का किला?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए…

7 घंटे ago