समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

भारत नाम को लेकर भड़के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, कहा- कहां-कहां से नाम हटाएंगे PM, कल को विदेश जाएंगे तो…

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

देश के नाम को लेकर सियासी बहसबाजी तेज होती जा रही है। विपक्ष लगातार भारत और इंडिया नाम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी देश के नाम के बदले जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, G-20 के सदस्यों के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्म के द्वारा 9 सितंबर को रात्रि की व्यवस्था किया गया है। वहीं भोज के लिए दिए गए निमंत्रण में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। जिसके बाद से ही पक्ष-विपक्ष में तानातानी शुरू हो गई है।

इसी बीच तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सराकर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अगर देश का नाम कहां कहां से बदलेंगे। पहले पीएम मोदी के हर भाषण में वोट फॉर इंडिया रहता था। कई योजनाओं में इंडिया का जिक्र है। पीएम मोदी उन सब का क्या करेंगे। आज भी जब वह विदेश जाएंगे तो इंडियन प्राइम मिनिस्टर ही कहलाएंगे।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

तेजस्वी यादव ने कहा है कि, पहले पीएम मोदी नारा देते थे, वोट फॉर इंडिया। भाषण सब लोगों ने सुना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गठबंधन से कितना डरे हुए हैं। यह साफ तौर पर दिख रहा है। अब तक प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया, प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया लिखा जाता था। पासपोर्ट पर देखिएगा तो इंडिया का जिक्र है, आधार कार्ड पर पासपोर्ट पर हर जगह इंडिया का नाम है। संविधान में भी पीपल ऑफ़ इंडिया लिखा गया है। और हिंदी में हम भारत के लोग हैं लिखा जाता है। पीएम मोदी कहां कहां से नाम हटाएंगे।

IMG 20230701 WA0080

उन्होंने कहा कि, पीएम वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर इंडिया बोलते थे। अब इंडिया का नाम छुपा करके भारत बोल रहे हैं। लेकिन भारत इंडिया में क्या अंतर है कोई अंतर नहीं है। बस एक अंग्रेजी में है हिंदी में है। हिंदी में हम भारत के लोग हैं, इंग्लिश में हम पीपल ऑफ़ इंडिया हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, पीएम घबराहट पर निर्णय ले रहे है। और कहां-कहां से इंडिया का नाम हटाएंगे। कई स्कीम से हटाना पड़ेगा, हर मिनिस्ट्री से हटाना पड़ेगा, कितना खर्चा होगा। इतना में तो एक अलग राज्य का बजट बन जाएगा जितना खर्ज नाम बदलने के लिए करेंगे। उतना में तो लाखों करोड़ों गरीबों को फायदा होगा।

IMG 20230324 WA0187 01

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है। पीएम मोदी इससे इतना घबरा गए हैं। इंडिया नाम को हटाने लगे हैं। लेकिन हमारे गठबंधन का नारा है “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया”, हमारे गठबंधन में तो दोनों नाम आता है। पीएम मोदी कितना नाम बदलेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के टूटने की खबरों पर भड़कते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, हम लोगों की पहली बैठक से लेकर तीसरी बैठक तक गठबंधन के टूटने का खबर चलने लगा था। सीट शेंयरिंग नहीं होगा टूट जाएगा। अरे आप चिंता मत करिए सब हो जाएगा, और इस बार भाजपा की विदाई तय है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150