Bihar

अमित शाह अंड-बंड बोलते हैं…उन्हें कोई ज्ञान नहीं, नीतीश कुमार का गृह मंत्री पर पलटवार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता देख कर वो लोग घबरा गये हैं. आज कल परेशान हैं. हम गैर भाजपा दलों को एकजुट कर रहे हैं, उसे देख कर वो लोग घबराहट में है. शनिवार को बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उन लोगों (भाजपा) के किसी भी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं.

अंड-बंड बोलते हैं अमित शाह : सीएम नीतीश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सब चीजों पर ध्यान नहीं दीजिए. वे आते हैं, तो अंड-बंड बोलते हैं. उन लोगों को कोई ज्ञान नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का कितना ज्यादा विकास हुआ, उन लोगों को कोई जानकारी नहीं है. वैसे ही बोलने की आदत है. हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं. सीएम ने कहा कि उन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है. ऐसे ही बोलने की आदत है.

केंद्र ने गड़बड़ करने के लिए कुछ लोगों को रखा है : नीतीश कुमार

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा कुछ पत्रकारों के बायकाट करने संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है. उन्होंने कहा कि हम तो पत्रकारों के पक्ष में हैं. इन पर कोई नियंत्रण नहीं किया जा सकता है. जब पूरी आजादी मिल जायेगी तो जो मन होगा लिखेगा. उनको अधिकार है, कुछ भी करने को, हम नहीं किसी के खिलाफ हैं. केंद्र पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अभी जो लोग केंद्र में हैं, उन्होंने गड़बड़ करने के लिए कुछ लोगों को रखा है. लेकिन, हम तो पत्रकारों की इज्जत करते हैं. हम किसी के खिलाफ नहीं हैं. हर पत्रकार अपने ढंग से जिसको अच्छा लगेगा लिखेगा. हम लोगों के साथ जो लोग हैं, उन लोगों को लगा होगा कि कुछ लोग गड़बड़ कर रहे हैं.

पत्नी के नाम से स्कूल बनने की बात पहले पता चलती, तो हम नहीं आते

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि इस स्कूल का नामकरण उनकी पत्नी के नाम पर कर दिया गया है. यदि यह बात उन्हें पहले मालूम होता तो वह यहां नहीं आते. उन्होंने स्कूल भवन की तारीफ की और शिक्षकों से कहा कि वे लोग लड़कियों को खूब पढ़ाएं. यदि शिक्षकों की कमी होगी तो और भी उपलब्ध कराये जायेंगे. इसके पहले मुख्यमंत्री ने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के उद्घाटन करते हुए लड़कियों से खूब पढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी नहीं होने दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्कूल भवन के मेंटेनेंस को लेकर सख्त हिदायत भी दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago