Bihar

बिहार: बच्चे के टेडी बियर से अंग्रेजी शराब बरामद, चाचा गिरफ्तार

बिहार के छपरा में शराब माफिया के द्वारा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है. हर तरह से शराब माफिया बिहार में शराब ला रहे हैं. कभी सब्जी की आड़ में, कभी फल और कभी दूध की आड़ में शराब की तस्करी हो रही है. अब तस्करों ने एक सबसे नायाब तरीका निकाला है. जिससे किसी को शक ना हो और शराब आसानी से चेक पोस्ट से पार हो जाए. वैसे उत्पाद विभाग के मांझी चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के बलिया से आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग होती है. उसके बाद ही बिहार में एंट्री मिलती है.

शराब तस्करी का नया तरीका:

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ऑटो छपरा आ रहा था जब उत्पाद विभाग की पुलिस ने ऑटो को देखकर उसको रुकवाया और जांच किया. उसमें एक टेडी बेयर मिला जो अपने वजन से काफी अधिक था इसको देखकर इस टेडी बियर की जांच की गई या टेडी बेयर एक 5 साल के बच्चे को दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने हाथ स्कैनर से इसकी जांच की तो टेडी बियर के अंदर शराब बरामद हुआ.

बच्चे के साथ सफर कर रहा चाचा गिरफ्तार:

हालांकि उत्पाद विभाग में बच्चों के साथ यात्रा कर रहे उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे को दूसरे अभिभावक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है. वह पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस ने जब इस टेडी बेयर की तलाशी ली तो उसके अंदर से 21 टेट्रा पैक और 12 पीस केन बियर शराब बरामद की गई है. इस बात की जानकारी उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने दी है उन्होंने बताया कि सभी बॉर्डर इलाके में स्थित उत्पाद चौकी पर वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है.

“उत्पाद विभाग के मांझी चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के बलिया से आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग होती है. उसके बाद ही बिहार में एंट्री मिलती है. साथ ही सभी बॉर्डर इलाके में स्थित उत्पाद चौकी पर वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है.”-रजनीश कुमार, उत्पाद अधीक्षक

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

3 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago