Bihar

बिहार: एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को दो रुपये की वसूली करते पकड़ा, 37 साल बाद कोर्ट से हुए बरी

10 जून 1986 की रात। बिहार के बेगूसराय जिले का लाखो पोस्ट। पदाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी तैनात थे। वाहनों से अवैध वसूली की सूचना थी। एसपी खुद पहुंचे और जवान को दो रुपये की अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी पुलिसकर्मियों पर बेगूसराय के मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया। कोर्ट में मामला पहुंचा। सुनवाई हुई। 37 साल बाद रिहाई।

भागलपुर के विजिलेंस कोर्ट के विशेष जज सह एडीजे-5 की अदालत ने उन सभी को बरी कर दिया। अभियोजन की तरफ से कोई साक्ष्य या गवाही प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिससे अभियुक्तों की घटना में संलिप्तता साबित हो सके। इसी वजह से कोर्ट ने उन सभी को बरी कर दिया। कोर्ट ने जिन पुलिसकर्मियों को बरी किया उनमें कैलाश शर्मा, रामरतन शर्मा, राम बालक राय, ग्यानी शंकर सिंह और युगेश्वर महतो हैं।

वाहनों से अवैध वसूली की घटना को लेकर बेगूसराय के तत्कालीन नगर अंचल निरीक्षक सरयुग बैठा ने अपने बयान पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने अपने बयान में बताया था कि वे लाखो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहां बेगूसराय के तत्कालीन एसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि लाखो पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और जवान वाहनों से नाजायज पैसा ले रहे हैं। वहां जाकर जांच करने की बात एसपी ने कही। उसके बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोका गया और एसपी खुद उस ट्रक पर बैठ गए। एसपी ने दो रुपये के एक नोट पर हस्ताक्षर कर खलासी को दिया।

पोस्ट पर पहुंचने पर वहां प्रतिनियुक्त जवान ने बैरियर को खोला। वहीं पर खलासी ट्रक से उतरा और एसपी का हस्ताक्षर किया हुआ दो रुपये का नोट उस होमगार्ड जवान रामरतन शर्मा को दे दिया। खलासी ने एसपी को बताया कि जवान ने उससे पैसे ले लिए। उसके बाद ट्रक पर सवार एसपी सहित अन्य लोग नीचे उतरे और जवानों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। उक्त जवान रामरतन शर्मा के पास से कुल आठ रुपये निकला, जिसमें दो रुपये का वह नोट भी था जिसपर एसपी का हस्ताक्षर था।

इनपुट: हिन्दुस्तान

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

53 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago