Samastipur

समस्तीपुर में इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दिया अ’श्लील वीडियो, विरोध करने पर मारपी’ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने गांव की ही एक युवती के नाम से इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर युवती के घर पर ही हमला कर दिया। जिसमें युवती के युवती सहित उसके दादा-दादी व भाई को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

घटना में दादा-दादी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस मामले में समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के नाम से सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाया गया। साथ ही आईडी के डीपी में उसकी बेटी की तस्वीर भी लगा दी गयी।

इसके बाद उसके फर्जी आईडी पर अश्लील वीडियो को अपलोड कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत बुलायी गयी। तीन दिनों से सामाजिक स्तर पर पहल किया जा रहा था। साथ ही इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी को हटाने एवं वीडियो डिलीट करने को कहा गया। लेकिन नहीं हटाया गया।

इसको लेकर मंगलवार को उसे हटाने का दवाब भी दिया गया। इसी के विरोध में बुधवार की अहले सुबह युवक अपने कुछ रिश्तेदार एवं बाहर से बुलाए गए असमाजिक तत्वों की मदद से घर पर हमला कर दिया गया। इस दौरान लाठी एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

जिसमें उसकी बेटी, बेटा के अलावे माता-पिता जख्मी हैं। माता-पिता की स्थिति गंभीर है। दोनों का सिर पर हमला कर जख्मी किया गया है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर सभी फरार हो गए। इसके बाद सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन पीड़ित पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago