Bihar

सीवान में फिल्मी स्टाइल में 70 लाख की लूट:कट्‌टा लेकर एक-एक कर ज्वेलरी शॉप में घुसे 7 बदमाश; ग्राहकों से भी की लूटपाट

सीवान में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप पर लूटपाट की। बदमाश 67 लाख के सोने-चांदी के जेवर और तीन लाख से अधिक कैश लूट ले गए। ज्वेलरी शॉप में लूटपाट का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि दुकान में मालिक और ग्राहक बैठे हुए हैं। एक-एक कर दुकान के अंदर 5 बदमाश घुसते हैं। दो बाहर खड़े रहते हैं। सभी के हाथों में पिस्टल भी दिखाई दे रही है। पहले 2 लोग काउंटर के अंदर घुस जाते हैं। बाकी के तीन सभी को धमकाने लगते हैं।

बदमाश अपने साथ झोला भी लेकर आए थे। सभी दुकान के काउंटर में रखा कैश झोले में भरते हैं। इसके बाद सोने-चांदी के गहने भी बैग में रखते हैं। जाते-जाते वो ग्राहकों के साथ भी लूटपाट करते हैं।

लूट की वारदात एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग इलाके की है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसरी बुजुर्ग में सिमी ज्वेलर्स में हथियार से लैस तीन बाइक पर सात की संख्या में बदमाश आए और लूटपाट की।

67 लाख के जेवर की लूट

इधर, पीड़ित दुकानदार जुगुल कुमार सोनी घटना के बाद दहशत में हैं। बदमाशों ने दुकान से 900 ग्राम सोने का जेवर और 25 किलो चांदी के जेवर, जिसका दाम 45 लाख और 12 लाख रुपए है। वहीं, 3 लाख 63 हजार रुपए कैश भी लूट ले गए। हालांकि पहले छह लाख के जेवर लूटने की बात कही जा रही थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ फिरोज आलम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद है। उसके आधार पर जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago