Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज से, डाउनलोड करने से पहले करना होगा यह काम

प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए आज यानी 10 अगस्त से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे संबंधित जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अध्ययन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा। इसमें केंद्र कोड एवं जिले का नाम अंकित होगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा कार्यक्रम एवं आवश्यक सूचना जारी करते हुए पूर्व में ही कहा जा चुका है कि सभी अभ्यर्थी प्रत्येक पाली में प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना सुनिश्चित रखेंगे एवं परीक्षा अवधि में हस्ताक्षर कर उन्हें सुपुर्द कर देंगे।

बीपीएससी की ओर से यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 21 अगस्त से उपलब्ध कराई जा सकेगी। अभ्यर्थी 20 अगस्त तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago