Bihar

जातिगत गणना के काम में इंटरनेट ने अटकाया रोड़ा, डाटा एंट्री में प्रगणकों को आ रही परेशानी… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर घर-घर सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। सर्वे में एकत्र डाटा के एंट्री में प्रगणकों को परेशानी आ रही है। पिछले दो दिनों से कभी इंटरनेट तो कभी सर्वर में दिक्कत आ रही है। एक बार लिंक फेल होने पर अपलोड डाटा की पुन एंट्री करनी पड़ रही है। इससे जातिगत गणना के काम में देरी हो रही है।

एक प्रगणक के अनुसार, सुबह सात बजे से बैठे-बैठे डाटा एंट्री का काम पूरा करने में शाम के सात बज जा रहे हैं। कोर्ट की रोक से पहले जिन प्रगणकों की एंट्री को पर्यवेक्षक ने स्वीकृत नहीं किया था उनका डाटा ऐप पर नहीं दिख रहा है। यह समस्या खगड़िया के अतिरिक्त पटना, भोजपुर और अन्य जिलों में भी सामने आई है। पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) द्वारा ओके किए जाने के बाद ही एंट्री पूरी होती है।

अगले 24 घंटे में समस्या दूर करने का दावा 

बेल्ट्रान के सूत्रों ने माना कि मंगलवार से जातीय गणना को लेकर मुख्यालय स्तर पर बनाए गए डेडिकेटेड सर्वर में परेशानी आ रही है। बीएसएनएल ने राज्य के 745 केंद्रों में इंटरनेट की सुविधा दी है। इनमें कनेक्शन एवं स्पीड को लेकर समस्या हो रही है। यह समस्या 2-3 दिन में दूर हो जाएगी। डेडिकेटेड सर्वर की खामी को अगले 24 घंटे में दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त सर्वर की सुविधा है। विशेषज्ञ सर्वर पर लोड को संभालने में जुटे हुए हैं।

अन्य कार्यों में परेशानी नहीं

जाति आधारित गणना के लिए डेडिकेटेड सर्वर होने के कारण प्रखंड स्तर पर होने वाले अन्य कार्यो जैसे जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्रों के कार्यो में कोई परेशानी नहीं है। इनके लिए अलग से सुविधा है। राज्य में प्रतिदिन दो-दो लाख से अधिक प्रमाण पत्र विभिन्न सेंटरों से जारी किए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago