बिहार में जारी जातिगत गणना के काम में शिक्षकों की स्कूल टाइम में अब ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल अवधि के बाद ही शिक्षकों से गणना कार्य कराया जाए। इससे पहले एसीएस केके पाठक ने आदेश जारी कर राज्यभर के शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी थी। हालांकि, जातिगत गणना में उनकी ड्यूटी लगाने में छूट दी गई थी, मगर अब उन्होंने इसमें भी शर्त रख दी है।
शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की ओर से मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ डाटा एंट्री का काम बचा हुआ है। ऐसे में स्कूल अवधि के बाद ही शिक्षकों की जातिगत गणना में ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
बता दें कि बिहार में जाति आधारित गणना का काम अंतिम चरण में है। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, अभी डाटा एंट्री का काम चल रहा है। डाटा एंट्री 50 फीसदी बाकी है। जातिगत गणना में लगे कर्मी पोर्टल पर डाटा चढ़ा रहे हैं।
पूर्व में केके पाठक ने आदेश जारी कर कहा था कि शिक्षकों की जातीय गणना के अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी न लगाई जाए। शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों के ट्रेनर बनाने पर भी रोक लगा दी थी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से केके पाठक ने शिक्षण के क्षेत्र में कई नए बदलाव किए हैं। अक्सर वे अपने फरमानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…