समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता है…’, SC में केंद्र के हलफनामा पर आई पहली प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह नालंदा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सिलाव प्रखंड स्थित नालंदा खुला (मुक्त) विश्वविद्यालय के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही अब 36 वर्षों के बाद नालंदा विश्वविद्यालय का कार्यालय नालंदा में शुरू हो जाएगा। 1 मार्च 1987 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

IMG 20220723 WA0098

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री राजगीर के लिए रवाना हो गए। जहां मलमास मेले के लिए बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म व स्मारिका का लोकार्पण करेंगे।

अच्छे काम से कुछ लोगों को ऐतराज : नीतीश

राजगीर जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय आधारित गणना को लेकर मीडिया से कहा कि अच्छे काम से कुछ लोगों को ऐतराज होता है।

15 August1 page 0001 1IMG 20230604 105636 460

उन्होंने कहा कि हम जातीय गणना के साथ-साथ हर जाति, हर वर्ग का आर्थिक सर्वे भी करा रहे हैं, ताकि सभी के विकास का खाका तैयार किया जा सके।

सीएम नीतीश ने कहा कि सभी पार्टी ने मिलकर यह डिमांड की थी कि जातीय गणना होनी चाहिए। क्योंकि जातीय जनगणना केंद्र सरकार के अधीन है। लेकिन जातीय गणना करवाना राज्य सरकार का अधिकार है।

IMG 20230818 WA0018 02

जातीय गणना का सारा काम पूरा हो चुका है और एक-एक करके सभी चीजों को प्रकाशित किया जाएगा। हम लोग आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके विकास की योजना भी बनाएंगे।

समय से पहले कभी भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह कार्य राज्य के हित में है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। अभी कौन-कौन लोग इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे यह कहना ठीक नहीं है।

IMG 20230728 WA0094 01

उन्होंने कहा कि यह आगे पता चल जाएगा कि और कौन लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। नीतीश कुमार ने इसके बाद एक बार फिर आशंका जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकता है।

116.65 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में नालंदा खुला विश्वविद्यालय का भवन बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अंदर प्रशासनिक भवन एकेडमिक बिल्डिंग, वीसी बंगला, प्रोवीसी बंगला, प्रोफेसर एवं स्टाफ के अलावे छात्र-छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण किया गया है। विश्वविद्यालय की सबसे अहम बात यह है कि इसके प्रशासनिक भवन का लुक नालंदा महाविहार के लुक के जैसा दिया गया है। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डाइनिंग हॉल और गेस्ट हाउस का भी निर्माण किया गया है।

IMG 20230701 WA0080

विश्वविद्यालय के वीसी डाक्टर के सिंह ने बताया कि पटना स्थित कार्यालय से सभी कागजात, दस्तावेज एवं अन्य सामानों को नालंदा शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पटना में भी विश्वविद्यालय की शाखा कार्यरत रहेगी।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01