Bihar

IRCTC Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने के लिए होगी बहस

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आज आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए बहस होगी. पिछली सुनवाई के दौरान आरोपी नंबर 10 राकेश सक्सेना और आरोपी नंबर 11 भूपेंद्र कुमार अग्रवाल पर आरोप तय करने के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बहस हुई थी.

लालू-राबड़ी और तेजस्वी समेत 16 आरोपी: 

सीबीआई ने इस मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया है. उनके खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने हाल में ही इस मामले की जांच के दौरान लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है.

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?: 

7 अगस्त को सुनवाई के दौरान आरोपी नंबर 10 राकेश सक्सेना और आरोपी नंबर 11 भूपेंद्र कुमार अग्रवाल पर आरोप तय करने को लेकर बहस हुई थी. राकेश सक्सेना की ओर से अधिवक्ता संजय एबॉट पेश, जबकि भूपेंद्र अग्रवाल की ओर से उनके एडवोकेट कोर्ट के सामने पेश हुए. वहीं सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक डीपी सिंह पेश हुए. बहस के बाद विशेष सीबीआई जज गीतांजलि गोयल ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख मुकर्रर की.

क्या है आईआरसीटीसी घोटाला?:

दरअसल, आरोप है कि लालू यादव जब मनमोहन सिंह की सरकार में 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, तब उन्होंने आईआरसीटीसी द्वारा संचालित होटलों का संचालन देने के एवज में जमीन अपने नाम कराया था. आरोपों के मुताबिक जमीन लालू और उनके परिवार के सदस्यों के नाम की गई थी. इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी जांच कर रही है. मामले में लालू आरोपी नंबर 1 हैं, जबकि राबड़ी दूसरे नंबर की आरोपी और तेजस्वी आरोपी नंबर तीन हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

5 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

5 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

6 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

14 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

23 घंटे ago