Samastipur

SP ने कहा- मत रो हर्ष तुम वीर शहीद के बेटे हो, तुम्हारे पिता मरे नहीं वे वीर गति को प्राप्त हुए है, वह अमर हो गए… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मत रो हर्ष तुम वीर शहीद के बेटे हो, तुम्हारे पिता मरे नहीं वे वीर गति को प्राप्त हुए है, वह अमर हो गए। यह कहते ही एसपी विनय तिवारी की भी आंखें नम हो गई। शहीद दारोगा नंद किशोर यादव के दोनों पुत्र हर्ष आनंद व यश आनंद भी रोने लगते है। इधर, उनकी पत्नी अमृता यादव भी बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसे दारोगा मुकेश कुमार सिंह की पत्नी व बच्चे संभाल रहे थे। सभी की आंखे नम थी।

शव पहुंचे ही शहीद नंदकिशोर अमर रहे के लगे नारे :

समस्तीपुर पुलिस लाइन में शव पहुंचे ही शहीद नंदकिशोर यादव अमर रहे के नारे लगे। स्वतंत्रता दिवस के मौक पर उनका शरीर तिरंगा से लपेटा हुआ, पुलिस लाइन में उतारा गया। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी विनय तिवारी समेत सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस के जवानों ने एक -एक कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

जिसके बाद पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन से उनके पैत्रिक घर अररिया के लिए रवाना किया गया। जहां, बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के लोगों ने बताया कि नंद किशोर के माता-पिता की पूर्व में देहांत हो चुकी है। एक छोटा भाई, पत्नी के अलावा दो पुत्र है। परिवार के यह मुखिया थे। यह मूल रूप से अररिया जिला के पलासी थाने के करोड़ दिढली गांव के रहने वाले थे।

जल्द सभी को किया जाएगा गिरफ्तार :

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इस कांड को पशु तस्करों ने अंजाम दिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पशु चोर से मिले इनपुट के आधार पर वह सहवाजपुर के पास पहुंचे थे। जहां, पहले से 8-10 की संख्या में बदामश थे। बदमाशों को पकड़ने के दौरान उन पर गोली चलाई गई। वहीं, पुलिस पदाधिकारी को गोली लगने के कारण अन्य पुलिस कर्मी उन्हें संभालने में लग गए। जिसका फायदा उठाकर वहां से बदमाश भाग गए। बदमाशों को जल्द चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। शहीद दारोगा के जीजा रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर सजा दिलाए। तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

10 घंटे ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

10 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

10 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

11 घंटे ago