Bihar

बिहार: कांग्रेस MLA प्रतिमा दास का बड़ा बयान बोलीं- भक्त चरण दास फर्जी दलित, वह दलितों की हत्या करना चाहते हैं

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा बयान दिया है. प्रतिमा दास ने कहा है कि कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पिछड़ों के साथ भेदभाव करते हैं. प्रतिमा दास ने भक्त चरण दास को फर्जी दलित बताते हुए उनपर गंभीर आरोप लगा है.

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि जो लोग भक्त चरण दास को खाना बनाकर खिलाते है और आगे पीछे करते हैं, वह उन्हीं को पार्टी की गतिविधि और जानकारी देते हैं. इस बात को हम आला कमान तक रखेंगे. आलाकमान से हमारी अपील होगी की वो दोनों को बुलाकर दोनों का पक्ष सुने और जो गलत है, उसके विरुद्ध कारवाई करें.

कांग्रेस विधायक ने कहा कि भक्त चरण दास दलितों की हत्या करना चाहते है. दरअसल विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर प्रतिमा दास का दर्द छलका है. प्रतिमा दास हाजीपुर के राजा पाकर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहीं प्रतिमा दास के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति तेज होने के पूरे आसार हैं. अपनी ही पार्टी के बिहार प्रभारी के खिलाफ सवाल उठाने को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

9 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

58 मिनट ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

1 घंटा ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago