Bihar

बिहार: मास्टर साहब करते थे छात्राओं से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने क्लासरूम में घुसकर धुना

बिहार के सहरसा में स्कूली छात्राओं के साथ गलत हरकत करने वाले हेडमास्टर पर ग्रामीणों ने जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी और डंडे से हेडमास्टर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्यमिक विद्यालय रूपौली का है, जहां ग्रामीणों द्वारा आरोपी हेडमास्टर की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि ग्रामीण कैसे लाठी डंडे और लात घूंसों से हेडमास्टर की पिटाई कर रहे हैं हालांकि हम इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हेडमास्टर पर आरोप है कि उसने दो दिन पहले स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। पीड़ित छात्रा द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद वे आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंचकर क्लासरूम मे ही आरोपी हेडमास्टर की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी हेडमास्टर अनिल पासवान इससे पहले भी कई बच्चों के साथ शराब के नशे में गलत हरकत कर चुका है लेकिन लोक लाज के कारण बच्चे अपने परिजनों के सामने अपना मुंह नहीं खोलते थे। जिसके कारण हेडमास्टर की करतूत सामने नहीं आ पा रही थी। ग्रामीणों ने स्कूल में रहने के दौरान हेडमास्टर के नशे में होने की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले शिक्षक के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

5 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

11 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

11 घंटे ago