Bihar

सावधान! प्रीपेड बिजली मीटर का बैलेंस जीरो हो जाए तो फोन आने पर पेमेंट मत करना, विभाग ने बताया कारण

साइबर ठग आए दिन फ्रॉड के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। बिहार में अब बिजली काटने के नाम पर एसएमएस भेज उपभोक्ताओं से पैसे वसूले जा रहे है। अचानक आए मैसेज को देख कई लोग बिजली कटने के डर नंबर पर कॉल करके पेमेंट कर देते हैं। और फिर साइबर फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं। साइबर ठग अक्सर रात में मैसेज कर बिल जमा न होने के कारण बिजली काटने की धमकी देते हैं। इस तरह के मामले सामने आने के बाद अब ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी संजीव हंस ने उपोभक्ताों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर में बैलेंस शून्य होने पर भी रात में बिजली नहीं काटी जाती है। इसलिए उपभोक्ताओं को किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। संजीव हंस ने बताया कि हाल के दिनों में बिजली उपभोक्ताओं को साइबर अपराधियों द्वारा बिजली काटने के नाम पर एसएमएस भेज कर उनसे पैसे ठगे जा रहे हैं। साइबर अपराधी अक्सर देर शाम में उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर बिल जमा न होने के कारण रात में उनकी बिजली काटने की धमकी देते हैं। बिजली कटने की बात जानने के बाद कई लोग नंबर पर कॉल कर पेमेंट कर दे रहे हैं जिससे वे साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। उपभोक्ता इस तरह की हरकतों से सावधान व सतर्क रहें। किसी भी मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल ना करें।

आपको बता दें राज्य में 18 लाख प्री-पेड मीटर लगे हैं, बिहार अब स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। ओसीआर बिलिंग और स्मार्ट प्री-पेड मीटर को अपनाकर बिलिंग त्रुटियों में कमी आई है। लेकिन स्मार्ट मीटर के नाम पर साइबर ठगी भी बढ़ी है। जिसके चलते बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

8 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

9 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

15 घंटे ago