Bihar

‘खून हो रहा चप्पा-चप्पा..तेजस्वी खा रहे गोलगप्पा’: पटना में लगे पोस्टर; डिप्टी सीएम का गोलगप्पा खाते वीडियो आया था सामने

पटना की सड़क पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के जरिए बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा गया है। साथ ही तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा गया।

पोस्टर में लिखा है- खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा, निवेदक प्रदेश की जनता गण। हालांकि यह पोस्टर किसने लगाया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

बता दें कि 2 दिन पहले उपमुख्यमंत्री का सड़क किनारे खड़े होकर गोलगप्पे खाने का वीडियो सामने आया था। इधर पटना नगर निगम ने जेपी गोलंबर पर लगे पोस्टर हटा दिए हैं।

गोलगप्पा खाते दिखे थे तेजस्वी

30 जुलाई को RJDREELS के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव सड़क किनारे गोलगप्पे खा रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा और लिखा है- बारिश में गोलगप्पे का मजा लेते डिप्टी सीएम।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

42 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago