Samastipur

दलसिंहसराय में चोरों ने एक साथ 6 घरों को बनाया निशाना; लाखों नगदी, भारी मात्रा में जेवर व सामान किया गायब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने थाना क्षेत्र केे दो पंचायत पगड़ा और मालपुर के 6 घरों को निशाना बनाया है। पगड़ा गांव में एक ही रात में पांच घरों की चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। चोर इन घरों से करीब 6 लाख के जेवरात, 1 लाख नकदी व सामान की चोरी कर ले गए। एक ही रात एक साथ इतने घरों मे एक साथ चोरी की वारदात पुलिस की कार्यशेली पर प्रश्न उठा दी है।

सोमवार की रात को चोरों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव वार्ड संख्या-13 में राम सागर बैठा, रंजीत बैठा, विश्वन्ननाथ बैठा, वार्ड-12 मे संजीव राय के घरों को निशाना बनाया। रामसागर बैठा ने बताया कि रात किसी समय चोर उसके घर में घुस गया पता नही चल पाया। हमलोगो नए वाले मकान मे सोये हुए थे। सुबह ज़ब पुराने वाले घर दुकान मे आयें तो बाहर से गेट खुला था।

अंदर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व ड्रेसिंग टेबल के आलमीरा से चार सोने का झुमका, एक सोने की मंगलसूत्र, एक अंगूठी, 10 चांदी का सिक्का, पायल 5 जोड़ी, 2 पाजेब तथा सोने की 6 नाक वाला सहित दुकान के गल्ले से 8 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं चचेरे भाई रंजीत बैठा के रूम से ट्रंक तोड़कर बोरा में रखे फूल का बर्तन सहित कीमती कपड़े लें गए। साथ ही चाचा विश्वनाथ बैठा के घर भी चोरो ने चोरी की है, उनका पूरा परिवार बाहर रहता है। उनके आने पर ही पता चलेगा की उनके यहां कितने की चोरी हुईं है।

वहीं पगड़ा वार्ड संख्या-12 निवासी रजनी देवी ने बताया की वो दूसरे रूम मे सोई हुईं थी। सुबह जब नींद खुली तो देखा बगल वाले रूम का गेट खुला हुआ है। वहीं रूम में रखा बक्सा टूटा हुआ है और उसमें रखा एक भर सोने का जेवर जिसमें कान वाला और कीमती कपड़े नही है। वहीं धर्मेंद्र राय ने बताया की रात मे पूरा परिवार खाना खाकर सोने चले गए। सुबह उठे तो देखें रूम में रखा बक्सा पीछे खेत मे टूटा पड़ा है। उसमे रखा 50 हजार रुपया नहीं है।

वहीं दूसरी और मालपुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी रिटायर्ड फौजी का जवान राजेंद्र महतो के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गृह स्वामी के पुत्र अवधेश ने बताया की कल रात गाय को बच्चा होने वाला था। हमलोग बथान मे उसी के पास थे वही घर के बाहर दादी सोई हुईं थीं। सुबह ज़ब घर गए तो देखें घर के अंदर रखा रूम खुला हुआ है। सामान वाला बक्सा घर से गायब है। जो घर के बाहर खेत मे टूटा हुआ है। जिसमे रखे एक लाख 25 हजार रुपया गायब है। साथ ही घर से कुछ दूर केला गाछी मे सोने और चांदी के जेवर वाला बैग फेंका हुआ था। जिसमे रखे सभी सोना और चांदी के जेवर गायब थे जिसकी क़ीमत 11 लाख रुपया होंगी। इसके अलावे चोरो ने घर में रखा जमीन का सभी दस्तावेज भी चोरी कर लिया।

चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी पीड़ित से जानकारी ली और चोरों को पकड़ने में जुट गये है। एक साथ 6 घरों में चोरी की घटना से गांव वालों में चोरों को लेकर भय नजर आया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया की पगड़ा में पांच घर और मालपुर मे एक घर मे चोरी होने की जानकारी हुई है। एफआइआर दर्ज की जाएगी। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago