Bihar

बिहार: भाभी ने देवर को मछली खिलाने से किया मना, तो देवर ने कुदाल के बेंत से पीट-पीटकर ले ली जान

बिहार के रोहतास में हत्या का एक अजीब वाकया सामने आया है. दरअसल, यहां देवर को जब उसकी भाभी ने खाने में मछली नहीं परोसी तो उसने अपना आपा खो दिया और भाभी पर कुदाल की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले से महिला की तत्काल मौत हो गई. यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की है. मृतक महिला का नाम सोना देवी है. वहीं आरोपी देवर की पहचान टेसशलाल के रूप में की गई.

रोहतास में मछली फ्राई के लिए हत्या :

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सोना देवी अपने घर में मछली तल रही थी. इसी बीच उसका देवर टेशलाल पहुंचा और मछली खाने की जिद करने लगा. जब भाभी ने मछ्ली देने से इंकार कर दिया, तो वह गुस्से में मारपीट करने लगा. मारपीट में बीचबचाव करने में महिला का बेटा भी घायल हो गया. महिला के दूसरे बेटे पप्पू ने बताया कि इसके बाद वह अपने भाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा. इस दौरान रास्ते में फिर चाचा मारपीट करने पहुंच गए.

“बीच रास्ते में घेर कर चाचा ने कुदाल के बेंत से मम्मी के सिर में पीछे से मार दिये. मां की वहीं पर मौत हो गई. फिर भी उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस मारपीट में चार-पांच लोग घायल हो गए”. – पप्पू कुमार, मृत महिला का बेटा

कुदाल के बेंत से की थी पिटाई :

पप्पू ने बताया कि मारपीट में उसे भी चोट आई है. वहीं टेशलाल भी घायल हुआ है. वहीं चौकीदार ने कृष्णा कुमार ने बताया कि “इनलोगों का आपसी विवाद हुआ था. इसी को लेकर सभी इलाज कराने सदर अस्पताल जा रहे थे. इसी बीच फिर मारपीट होने लगी और एक महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया”.मृतक सोना देवी मारपीट में घायल अपने बेटे का इलाज कराने जा रही थी.

Avinash Roy

Recent Posts

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

26 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

8 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

24 घंटे ago