Bihar

छावनी में तब्दील हुई पटना की सड़कें… निलेश मुखिया का शव पटना पहुँचा, कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता और पटना की पार्षद के पति निलेश मुखिया का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया. गुरुवार को उनका अंतिम दर्शन करने के लिए कई भाजपा नेता और उनके समर्थक पहुंचे. वहीं पटना पुलिस ने निलेश मुखिया से हत्या से आक्रोशित उनके समर्थकों को नियंत्रित करने और किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. दीघा से कुर्जी तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. करीब 5 थानों की पुलिस दल बल के साथ पूरे इलाके में मौजूद रही. इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को सड़क पर उतारा गया.

वार्ड 22बी की पार्षद सुचित्रा देवी के पति निलेश मुखिया का शव दिल्ली से पटना लाया गया तो हजारों की संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी निलेश मुखिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई. वहीं भाजपा के कई अन्य नेता भी निलेश मुखिया को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

निलेश मुखिया की 31 जुलाई को गोली मारी गई थी. उन्हें पहले पटना में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था. बाद में निलेश को दिल्ली ले जाया गया जहां उन्होंने 23 अगस्त को अंतिम साँस ली. उनकी हत्या में शामिल कई आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि निलेश की हत्या को लेकर भाजपा ने इसे बिहार पुलिस का अपराधियों के सामने नतमस्क कहा है. भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज वाली स्थिति बन गई है. इसी कारण निलेश मुखिया की हत्या हुई है.

वहीं शव यात्रा में शामिल निलेश के समर्थकों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि निलेश की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिले, तभी बिहार में अपराधियों पर लगाम लगेगा. वहीं पटना पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर रखा.

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

3 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

10 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

10 घंटे ago