पूरा देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। आज राजधानी पटना स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा तोलन किया और इस दौरान सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी ग्रहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने निकल गए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी ने एक साथ झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा तोलन करते हुए राजद सुप्रीम लालू यादव ने कहा कि – बहुत कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली है हम सभी देशवासियों को आजादी की बधाई देना चाहते हैं।
लालू यादव ने एक बार फिर से याद आया कि इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखरी बार लाल किले से झंडा फहरा रहे हैं। अगली बार से उनको लाल किले से झंडा फहराने का मौका नहीं मिलने वाला है इसलिए अपनी गलतियों के साथ अभी ही देश वासियों से माफी मांग लें।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…