Bihar

पटना शूटआउट में घायल नीलेश मुखिया ने 23 दिन बाद दिल्ली एम्स में दम तोड़ा; लगी थीं 7 गोलियां

पटना के चर्चित शूटआउट में पिछले दिनों घायल हुए नीलेश मुखिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। नीलेश मुखिया ने बुधवार सुबह दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें 7 गोलियां लगी थीं। 31 जुलाई को पाटलिपुत्र थाना इलाके में कुर्जा मोड़ के पास दो बाइक सवार चार अपराधियों ने नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया को गोलियों से भून दिया था। बीते 7 अगस्त को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली रेफर किया गया था।

बता दें कि 31 जुलाई की सुबह नीलेश कुर्जी के 66 नंबर गेट स्थित घर से कार से दफ्तर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद नीलेश को कुर्जी होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाटलिपुत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलेश को गर्दन में पांच, पैर में एक जबकि एक गोली जबड़े में लगी थी। पाटलिपुत्र स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने नीलेश मुखिया का ऑपरेशन किया। चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद एक-एक कर सात गोलियां निकाली गईं।

पूर्व मुखिया रह चुके नीलेश की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड नंबर 22 बी की पार्षद हैं। कुछ माह पूर्व नीलेश को धमकी भी मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने दीघा पुलिस को दी थी। नीलेश भाजपा के कार्यकर्ता थे। खुद पर जानलेवा हमला होने का अंदेशा कई महीने पूर्व ही नीलेश मुखिया को लग चुका था। उन्होंने सुरक्षा देने और हथियार के लाइसेंस को लेकर आवेदन भी दिया था। हाल ही में नीलेश पर देवन राय की हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज हुआ था। देवन की जगह दूसरे व्यक्ति का शव रखकर उन पर हत्या के आरोप लगाए गए। केस दर्ज होने के दो दिनों बाद ही देवन जिंदा वापस लौट आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

25 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

35 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

7 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago