Bihar

एनआइए का बिहार सहित 5 राज्यों में छापा, कटिहार में एक युवक से की छह घंटे तक पूछताछ

एनआइए की टीम ने पीएफआइए से जुड़े मामले में बिहार समेत 5 राज्यों छापेमारी की.रविवार को बिहार में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंगरा फाटक मोहल्ले में सुबह 4 बजे लोगों के उठने से पहले एनआइए की टीम गुलजार नामक एक युवक के घर में दबिश दी. टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी करके गुलजार को हिरासत में लिया और उसे लेकर स्थानीय महिला थाना पहुंची. जहां उससे 6 घंटे तक पूछताछ की गयी. वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है.

पांच राज्यों के 14 जिलों के 20 स्थानों पर छापेमारी

एनआइए की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनआइए की टीम ने पीएफआइ से जुड़े बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों के 20 स्थानों पर छापेमारी की गयी है.इससे पहले एनआइए ने मोतिहारी में जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर पीएफआइ से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था.एनआइए ने कहा कि देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की प्रतिबंधित संगठन की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से की गई छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

हैदराबाद से आयी एनआइए की टीम ने कटिहार पुलिस के सहयोग से गुलजार के घर पहुंची. इस दौरान गुलजार के साथ ही उसके घर और कॉलोनी में रहने वाले अधिकांश लोग सो रहे थे. एनआइए के दो अधिकारी ने कटिहार पुलिस की मदद से गुलजार को हिरासत में लेकर महिला थाने ले आये. जहां उनसे पूछताछ की जाती रही है. वहीं, एक टीम जबकि गुलजार के घर की लगभग 2 घंटे तलाशी लेती रही. महिला थाने में एनआइए के अधिकारी गुलजार से 40 बिंदुओं पर 6 घंटे तक पूछताछ की.

पीएफआइ एजेंट मास्टर ट्रेनर कर रहे हैं हथियार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

एनआइए के अनुसार,पीएफआइ अपने कैडरों को हथियारों, रॉड, तलवार और चाकूओं के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा है. यह प्रतिबंधित संस्था वर्ष 2047 तक भारत में एक इस्लामी खलीफा स्थापित करने के लिए एक सेना तैयार करने की काम कर रही है. एनआईए को संदेह है कि मध्य स्तर के कई पीएफआइ एजेंट मास्टर ट्रेनर के रूप में काम कर रहे हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे हैं. एनआइए ने इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रही है. इस क्रम में मार्च 2023 में 19 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. वहीं, अप्रैल 2023 में पूरक आरोप दायर किया गया है.

इधर, सूत्रों की बात करें तो छापेमारी में युवक के पास से दो सिम कार्ड, मोबाइल और कई दस्तावेजों को एनआईए ने बरामद किया है. एनआईए की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर महिला थाने में छह घंटे तक पूछताछ की. लंबी पूछताछ के बाद एनआईए ने फिलहाल युवक को छोड़ दिया है. तीन सदस्यीय एनआईए की टीम ने जाते वक्त बताया है कि ऑफिशियल फॉर्मेलिटीज को लेकर टीम कटिहार पहुंची थी. हालांकि इस छापेमारी में अभी एनआईए की टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन एनआईए की छापेमारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी जरूर मच गई है.

पूर्णिया जिले में पीएफआई के दफ्तर में हुई थी छापेमारी

बीते साल सितंबर महीने में एनआईए ने कटिहार से सटे सीमांचल के पूर्णिया जिले में पीएफआई के दफ्तर में छापेमारी की थी. छापेमारी की ये कार्रवाई आधी रात के बाद की गई थी. केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में एनआईए की टीम कई अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई थी. पीएफआई का ये कार्यालय शहर के राजाबाड़ी इलाके में बना था जिसके बारे में कई लोगों को जानकारी तक नहीं थी. ये कार्रवाई गृह मंत्री अमित शाह के 23 और 25 सितंबर को पूर्णिया दौरे से ठीक पहले की गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

4 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

9 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

19 घंटे ago