Bihar

बिहार: मोबाइल चोरी करने पर दो लड़कों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा

बिहार के पश्चिम चंपारण में मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को भीड़ ने तालिबानी सजा दी। जिले के महना – मझौलिया पथ के चैलाभार के निकट बिजली के पोल में बांधकर ग्रामीणों ने दो मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर खूब धुनायी की,और बाद में शारीरिक दंड देकर छोड़ दिया।दोनो युवकों ने भविष्य में वैसी गलती की पुनरावृत्ति नही करने की कसम खायी।

मोबाइल मालिक की सहमति पर दोनों को शारीरिक दंड देकर छोड़ दिया। इससे पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई और बेइज्जत किया गया। बताया गया है धराये दोनों युवकों ने सामियाना टेंट के संचालक गुड्डू कुमार की मोबाइल चोरी कर ली। टेंट संचालक ने मोबाइल की खोज की। परन्तु मोबाइल नही मिला। मोबाइल चोरी करने के बाद दोनों युवकों ने मोबाइल का स्विच ऑफ कर दिया था। अंततः तलाशी के दौरान इनकी जेब से मोबाइल मिला।

खोजबीन के क्रम में काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। मोबाइल चोर को देख लोग आक्रोशित हो गए क्योंकि पहले भी कई मोबाइल की चोरी कर ली गई थी। पुराना गुस्सा भी इन चोरों पर ही फूटा। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पोल में बांधकर पिटायी की। इतना ही नहीं दोनों युवकों से उठक बैठक भी कराया गया। बाद में शारीरिक दंड देकर छोड़ दिया गया। पकड़े गये दोनो युवक महोदीपुर पंचायत के चैलाभार चैता गावं के रहनेवाले बताये गये है। किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago