Bihar

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां और MLC के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े; कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा का हुआ विरोध

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद जमा खान, MLC खालिद अनवर की गाड़ियों पर भीड़ ने हमला किया है. जदयू द्वारा चलाए जा रहे कारवाने-इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा के सिलसिले में दोनों नेता शुक्रवार को पूर्णिया गए थे और रात्रि विश्राम अररिया में किया था. जब काफिला अररिया में थी इसी दौरान मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया.

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं का अररिया जिला अतिथि गृह में रात्रि 1:00 बजे आगमन हुआ था. वहीं रात्रि दो बजे के बाद भीड़ ने अतिथि गृह में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं सरकारी गाड़ी सहित पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला किया गया. भीड़ ने फ्लैग रॉड, वाइपर, नाम प्लेट,आगे का शीशा आदि क्षतिग्रस्त कर दिया.

घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई है. बता दें कि एक अगस्त से JDU नेता द्वारा कारवाने-इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा निकाला गया था, 40 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य के 26 जिलों में जाएगी, यह यात्रा मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए निकाली गई है. इस यात्रा में पार्टी के तमाम मुस्लिम समाज से आने वाले नेता शामिल रहेंगे. यात्रा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर को दी है.

बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने पहले जेडीयू नेताओं के कार पर कचड़ा फेंका, उसके बाद कार का वाइपर तोड़ा और फिर गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

20 मिनट ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

4 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

5 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

12 घंटे ago