समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर पीएचसी में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला और नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। मृतक महिला की पहचान शंकरपुर वार्ड संख्या-8 निवासी कन्हैया साह की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है।
इधर हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में परिजनों का बताना है कि प्रसव पीड़ा के बाद शुक्रवार की शाम महिला को हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर और कर्मियों की लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा की मौत हो गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…