Bihar

प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर अब उनके परिजनों को मिलेगी 2 लाख रुपये की राशि, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

प्रवासी मजदूरों की मृत्यु या दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर अब उनके परिजनों को दो लाख का अनुदान मिलेगा। पहले अनुदान की राशि सिर्फ एक लाख रुपए थी। इस योजना के दायरे में बिहार के बाहर रह रहे 40 लाख अप्रवासी मजदूर आएंगे। राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर दो लाख जबकि दुर्घटना के कारण स्थायी पूर्ण अपंगता की स्थिति में 75 हजार की जगह एक लाख और स्थायी आंशिक अपंगता की स्थिति में 37500 रुपए की जगह 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा बिहार के बाहर या विदेशों में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के कल्याणार्थ बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, 2008 का संचालन किया जा रहा है। अनुदान की राशि का निर्धारण 1 अप्रैल 2011 को किया गया था। लिहाजा उसके प्रावधान में संशोधन कर राशि बढ़ाई गई है।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत जीविका दीदियों को शहरों में भी काम करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इसके लिए वे स्वयं सहायता समूहों का गठन करेंगी। अभी तक जीविका सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही काम कर रही थी। नए प्रावधान के तहत वे अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी काम करेंगी। इसके लिए नगर विकास विभाग जीविका के साथ एमओयू करेगा।

इसी तरह वैशाली के राघोपुर और सारण के गरखा में आईटीआई स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी। इसके लिए 86 अतिरिक्त पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गयी, जिस पर प्रतिवर्ष 4.69 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 घंटा ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago