Bihar

बिहार की जेल में रहेगा मनीष कश्यप, वीसी के जरिये होगी तमिलनाडु के कोर्ट में पेशी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु में हिंसा का कथित वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर पत्रकार मनीश कश्यप को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट के मनीष को राहत देते हुए कहा है कि अब वह बिहार की जेल में ही रहेगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु की कोर्ट में उसकी पेशी होगी. मनीष कश्यप के वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब मनीष कश्यप बिहार में ही रहेगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी पेशी

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि अगर तमिलनाडु में कोई सुनवाई होनी होगी, तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. उन्होंने कहा कि मनीष को तमिलनाडु के सभी केस में सुनवाई चल रही है, ऐसे में कोर्ट ने उन्हें राहत दी है और जब तक बेल नहीं होता है तब तक वह पटना के बेउर जेल में रहेंगे.

मां के साथ कोर्ट पहुंचे मनीष कश्यप

इससे पूर्व तमिलनाडु की जेल से एक दिन पहले ही बिहार लाये गये यूट्यूबर मनीष कश्यप की आज पटना कोर्ट में पेशी हुई. पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम देखने को मिले. खास वीआईपी सुरक्षा इंतजाम के बीच मनीष कश्यप कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान कोर्ट में परिसर में भारी भीड़ जमा थी. पटना कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप की मां भी अपने बेटे के साथ कोर्ट परिसर में पहुंची हुई थीं. इस दौरान मनीष ने अपनी मां के हाथ को पकड़ रखा था. ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट में काफी भीड़ नजर आ रही थी.

बेतिया के बाद अब पटना कोर्ट में पेशी

पटना कोर्ट में पेशी से पहले मनीष कश्यप को सोमवार को बेतिया कोर्ट में पेश किया गया था. वहां भी उनके सपोर्टर्स की भारी भीड़ जमा थी. बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पटना के बेउर जेल में सोमवार को लाया गया था, जिसके बाद मंगलवार को मनीष कश्यप की पेशी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. दरअसल आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मनीष कश्यप को भड़काऊ पोस्ट मामले में चार एफआईआर दर्ज किया था. इसी को लेकर कोर्ट में उन्हें पेश किया गया. ईओयू ने केस को लेकर कोर्ट से रिमांड मांगी, जिसपर कोर्ट ने पटना के बेऊर जेल में मनीष को रखने का आदेश दे दिया.

बेतिया में यूट्यूबर पर फेंके गए थे फूल

कई बार कोर्ट की तारीख बढ़ाने के बाद आखिरकार मनीष कश्यप सोमवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बिहार लाया गया. वहां उनके समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. बेतिया कोर्ट में उनकी सोमवार को पेशी हुई और फिर उसे पटना के बेऊर जेल में रखा गया. बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पटना के बेऊर जेल में लाया गया था, जिसके बाद मंगलवार को मनीष कश्यप की पेशी पटना कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई.

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. मनीष को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को पटना से तमिलनाडु ले गई थी. वहां मदुरई कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके मनीष कश्यप को वहां से भी राहत नहीं मिल सकी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago