Bihar

एलपीजी सिलेंडर आज से ₹200 हुआ सस्ता, जानिए समस्तीपुर समेत अन्य शहरों के नए रेट

महंगाई से परेशान लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं। सरकार के इस नए फैसले के बाद आज यानी 30 अगस्त से LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि देश के किस हिस्से में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत क्या है।

समस्तीपुर में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 982.5 रुपये में बिक रहे हैं। मंगलवार तक इस तरह के सिलेंडर की कीमत 1182.5 रुपये थी। कहने का मतलब है कि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं। बता दें कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। इसके बाद लगातार 5 महीने तक घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर रहे।

दूसरे शहरों में क्या है रेट 

देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। मंगलवार तक इस तरह के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। वहीं बीते मंगलवार तक कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये थी, जो 200 रुपये की कटौती के बाद अब 929 रुपये पर आ गई है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये थी, जो नई कटौती के बाद 902.50 रुपये पर आ गई है। इसी तरह, चेन्नई में घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये पर है।

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 5 महीने तक किसी तरह के बदलाव ना हुए हों लेकिन कॉमर्शियल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। 1 अगस्त के अपडेट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्रमश: 1680 रुपये, 1802.50 रुपये, 1640.50 रुपये और 1852.50 रुपये है। बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम के होते हैं।

अपने शहर के हिसाब से चेक करें

आप घरेलू या कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करना चाहते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर विजिट करें। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी के दाम में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं।

उज्जवला ग्राहकों के लिए नई कीमत

अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर कुल 400 रुपये का लाभ मिलेगा। दरअसल, पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। अब नई राहत के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG सिलेंडर 703 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नये LPG कनेक्शन देने का भी निर्णय किया है। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी। बता दें कि उज्ज्वला लाभार्थी अभी 9.6 करोड़ हैं, जबकि 33 करोड़ उपभोक्ता खाना पकाने के लिए रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago